‘Tere ishq mein’ 2025 |’तेरे इश्क में’ मूवी रिव्यु , धनुष और कृति की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा लव स्टोरी ,हिट या फ्लॉप ?

Tere ishq mein |’तेरे इश्क में’ मूवी रिव्यु , धनुष और कृति की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा लव स्टोरी ,हिट या फ्लॉप ?
image क्रेडिट -youtube T-series
जिस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था आज यानी 28 november 2025 को रिलीज हो चुकी है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी तेरे इश्क में मूवी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक इंटेंस ड्रामा लव स्टोरी मूवी है । जिसमें धनुष ने शंकर और कृति सेनन ने मुक्ति का अभिनय निभाया है।

फ़िल की कुछ सामान्य सूचनाएं
यह फिल्म T series aur colour yellow प्रोडक्शन द्वारा प्रकाशित की गई हैं। A.R Rahman ने इस फिल्म में म्यूजिक दिया है । हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने फिल्म को लिखा है।
फिल्म तेरे इश्क में हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन में रिलीज हुई है।

image credit-Youtube T-series
तेरे इश्क में मूवी स्टोरी
तेरे इश्क में एक ऐसी लव स्टोरी मूवी है जिसमें प्यार ,जुनून, गुस्सा ,दर्द , तड़प सब कुछ देखने को मिल जाता है।
फिल्म में शंकर (धनुष) DSUS ( दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) का अध्यक्ष है और अपने अग्रेसिव नेचर की वजह से कॉलेज में मशहूर है। मुक्ति ( कृति सेनन) एक रिसर्च स्कॉलर है जो कि Phd कर रही होती है शंकर को अपना थीसिस सब्जेक्ट बना लेती है पहले शंकर तैयार नहीं होता बादमें वो मान जाता है। धीरे धीरे शंकर को मुक्ति से प्यार होने लगता है।
मुक्ति भी शंकर को ऐसा जताती की है वो भी उससे प्यार करती है। लेकिन मुक्ति ये सब बस अपनी Phd पूरी करने के लिए करती है। शंकर को अहसास हों जाता है कि जैसे प्यार वो मुक्ति से करता है , मुक्ति उससे नहीं करती। मुक्ति के प्यार के लिए शंकर अपना हिंसक नेचर बदलता है पर जब उसे पता चलता है मुक्ति को उससे प्यार नहीं । वो पहले से और ज्यादा हिंसक हो जाता है।

image credit- Youtube T-series
एक्टिंग
फिल्म में धनुष ने जबरदस्त एक्टिंग की है। उनके चेहरे का दर्द , गुस्सा, प्यार और भावनाओं ने हर जगह फिल्म की कहानी में अपना असर छोड़ा है। वही दूसरी और कृति ने भी बखूबी साथ में किरदार निभाया है। फिल्म में मुहम्मद जीशान और प्रकाश राज ने भी बेहतर रोल अदा किया है

Image credit- Youtube T-series
निर्देशन
निर्देशन की बात की जाए तो फिल्म के फर्स्ट हाफ में फिल्म अपनी पूरी पकड़ बनाए रखती है। दूसरे हॉफ में थोड़ी सी अपनी स्टोरी से भटकती नजर आती है लेकिन अपनी पकड़ बनाए रखती है।
जैसा फिल्म में कृति सेनन कहती की लड़कियों ने शुरू से ही राजकुमारों के सपने देखे है। पर धनुष शायद उस तरह के राजकुमार भी जिसे कृति पसंद करे।
म्यूजिक
फिल्म में म्यूजिक एक बड़ी ताकत की तरह काम करता है । हर एक दिन में म्यूजिक की वजह से जान आ जाती है। इमोशनल गानों के साथ साथ , इमोशनल धुनें भी फिल्म में डाकी गई है जिससे हर एक सीन देखने पर खास बन जाता हैं। डायलॉग्स भी जानदार डाले गए है ।
देखे या नहीं ?
अगर आप को जुनून से भरी मोहब्बत जिसमें दर्द, प्यार, तड़प, गुस्सा सब हो ऐसी फिल्म देखना पसंद है जो दिल को गहराई से महसूस की जा सकती है तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आज से 12 साल पहले हमने धनुष की raanjhanaa मूवी को देखा था , आज फिर से हमें कुछ उसी अंदाज में तेरे इश्क फ़िल्म में धनुष देखने को मिलेंगे | उम्मीद है आप सभी को ये फिल्म बेहद पसंद आएगी |
फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 15.77 Cr की कमाई कर ली है।
Source – Sacnilk





